स्थापित : 23-02-1906 ईमेल आईडी : dcbmbd@gmail.com, info@moradabaddcb.org डिजिटल बैंकिंग : Internet Banking
निबंधन संख्या - 1 / दिनांक - 23-02-1906

सफलता के 118 वर्ष

बैंक ऑडिट की श्रेणी 'अ'
आर बी आई लाइसेंस न. : RPCD-66सी / दिनांक - 15-04-1995 वेबसाइट : www.moradabaddcb.org
नवीनीकरण : RPCD - L.K.21 (DCCB) 2012  / दिनांक : 7-06-2012 हमसे जुड़ें : Facebook Twitter Google+ LinkedIn Gmail
आई एफ एस सी : UPCB00MORAD कार्य क्षेत्र : जनपद - मुरादाबाद, अमरोहा एवं संभल डाटा सेंटर : +91 9258201749

अध्यक्षीय संदेश

बैंक की स्थापना के गरिमामयी 119 वर्ष पूर्ण होने तथा बैंक की 99वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में, संचालक मण्डल एवं बैंक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मैं विजयराम सिंह, सभापति, मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक लि० मुरादाबाद, आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूँ। बैंक का वित्तीय वर्ष 2024–25 का वार्षिक प्रतिवेदन आपके समक्ष प्रस्तुत करते हुये, मुझे अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय बैंकिंग सेक्टर को मजबूत, प्रतिस्पर्धात्मक एवं गतिशील बनाने के लिये भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक व नाबार्ड द्वारा समय–समय पर सुधार एवं नीतिगत निर्णय लिये जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप बैंकिंग उद्योग में प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ती जा रही है साथ ही जहाँ एक ओर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है वहीं दूसरी ओर जोखिम में भी बढ़ोतरी हुई है। सहकारी बैंकिंग को अन्य राष्ट्रीयकृत एवं निजी क्षेत्र के बैंकों से चुनौती एवं प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिये आधुनिक बैंकिंग तकनीक, पेशेवर सोच के साथ कड़ी मेहनत के साथ ही हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी जिसके लिये हमारी विशेष पहचान है, उसे भी बरकरार निभाना होगा। केन्द्र सरकार के द्वारा सहकारिता का अलग मंत्रालय बनाना तथा उसमें भी मंत्री पद श्री अमित शाह जी जैसे व्यक्ति को बनाना इस बात का परिचायक है कि सहकारिता में असीम सम्भावनायें विद्यमान है। सहकारिता के समुचित विकास से देश की जी०डी०पी० में भी प्रभावी/अपेक्षित प्रगति दर्ज की जा सकती है। पृथक मंत्रालय बनने के पश्चात सहकारिता के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन होना आरम्भ हो गया है। देश के सभी बी–पैक्स को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। देश भर में बी–पैक्स को बहुउद्देशीय बनाया गया है तथा समितियों को कॉमन/मल्टी सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे कृषकों को समिति कार्यालय पर ही उर्वरक/कैश ऋण के साथ–साथ विभिन्न जन सुविधायें प्राप्त होंगी।

मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक लि० मुरादाबाद अपनी 46 शाखाओं व शाखाओं से सम्बद्ध 146 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूँ, धान के अतिरिक्त अन्य फसलों यथा–आलू, गन्ना इत्यादि फसलों हेतु भी वित्तपोषण की सुविधा दी जा रही है। बैंक द्वारा कृषकों को डेयरी/मत्स्य पालन हेतु भी ऋण वितरण की सुविधा दी जा रही है इसके साथ–साथ बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आम जन को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ–साथ चीनीमिलों को भी वित्तपोषित किया जा रहा है। बैंक के 13 एटीएम वर्तमान में विभिन्न शाखाओं पर चल रहे हैं। समस्त समितियों व शाखाओं को पॉस मशीन/माइक्रो एटीएम उपलब्ध करा दिये गये हैं इसके अतिरिक्त बैंक में इन्टरनेट बैंकिंग सेवा आरम्भ कर दी गयी है। नाबार्ड के सहयोग से बैंक द्वारा सम्मानित ग्राहकों के लिये मोबाइल एटीएम वैन का परिचालन किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के किसानों/ग्राहकों को जागरूक करने के साथ–साथ पैसे की निकासी की सुविधा भी मिल रही है। बैंक की कुछ शाखायें जो व्यवसायिक दृष्टि से सही जगह पर नही थी को व्यवसाय बढ़ाने हेतु उचित जगह पर स्थानान्तरित कर दिया गया है तथा जो शाखायें अभी भी उचित स्थानो पर नही है उन्हें भी उचित स्थानो पर स्थानान्तरित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे बैंक, बैंकिंग क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

श्री विजय भान सिंह
चेयरमैन

घोषणायें

समवर्ती लेखा परीक्षक 2023-24

Details:- Quick Link->बैंक सर्कुलर/Bank Tender OR https://www.moradabaddcb.org/circular.aspx

जिला सहकारी बैंक में इंटरनेट बैंकिंग शुरू

Dear Customer Internet Banking URL:- https://dcbmbdonline.com/

सभी घोषणायें देखें »

वीडियो गैलरी

सभी वीडियो गैलरी देखें »